गोला नगर पंचायत के सुंदरम लान में बुधवार को बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजेश त्रिपाठी और जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन सहित कई पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्हें सम्मानित किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और लोग उपस्थित रहे।