पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया चौकी अंतर्गत फुलवरिया निवासी 23 वर्षीय रामनारायण सिंह का शव कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के राजपुर में एक पेड़ से लटकता मिला। स्थानीय लोगों ने सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पेड़ के पास ही युवक की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद हुए। मोटरसाइकिल के चेसिस नंबर के आधार पर युवक की पहचान की गई, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। गांव वालों ने बताया कि रामनारायण सिंह बीती रात करीब 10 बजे घर से निकला था और उसके बाद वापस नहीं लौटा।