रामगढ़ ताल में बोटिंग और नाव सेवा आज भी शुरू नहीं हो सकी। जीडीए द्वारा परमिशन न मिलने के कारण पर्यटक निराश होकर वापस लौट रहे हैं। 27 जुलाई को दो बोटों के लड़ने के बाद एक पर्यटक की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही जीडीए ने रामगढ़ ताल में बोटिंग पर रोक लगा दी थी। प्रशासन की ओर से आज से बोटिंग शुरू करने की बात कही जा रही थी। लेकिन जीडीए से अनुमति न मिलने के कारण बोट और नाव आज भी नहीं चल पाए।