बालजागृति समर कैंप का समापन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों ने नृत्य, संगीत, नाटक और कला की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कैंप में बच्चों ने गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग कर विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने समर कैंप के दौरान सीखी गई कलाओं का प्रदर्शन किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समर कैंप में बच्चों को पेंटिंग, क्राफ्ट, नृत्य, संगीत, योग, व्यक्तित्व विकास और खेलकूद का प्रशिक्षण दिया गया।