योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित गोरखपुर रंग महोत्सव के दूसरे दिन नृत्य और संगीत के कार्यक्रम हुए। विंध्याचल आजाद और उनकी टीम ने फरवाही नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों की कलाबाजी पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। इसके बाद ‘मटन मसाला चिकन चिल्ली’ नाटक का मंचन किया गया। महोत्सव में कला और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों का दर्शकों ने आनंद लिया।