गोरखपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गो-तस्करी के आरोप में वांछित 25,000 रुपये के इनामी बदमाश पप्पू शाह को खोराबार थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बिहार के गोपालगंज जिले का रहने वाला है और उस पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।