होली के बाद अस्पताल खुलने पर सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ रही। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी और दवा काउंटर पर मरीजों को घंटो इंतजार करना पड़ा। इलाज कराने पहुंचे मरीजों में सबसे ज्यादा मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से रहे। मेडिसिन, नेत्र रोग और चर्म रोग की ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे।