गोरखपुर प्रभारी व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए डबल इंजन सरकार की सफल योजनाओं को बारे में जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि 9 वर्षों में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिला है। 4 लाख करोड़ रुपये किसान सम्मान निधि के रुप में किसानों के खातों में जाता हैं, लेकिन एक रुपये के रिश्वत की बात सामने नहीं आई। उप्र में 9 लाख भर्तियां हुईं, जिसमें समाज के सभी वर्गों को लिया गया। आज बच्चों के लिए जूते मोजे खरीदे जाने का धन सीधे खाते में जाता है। डबल इंजन की सरकार जन्म से लेकर शादी तक बेटी की चिंता करती है। शिक्षा निशुल्क, चिकित्सा निशुल्क, शादी निशुल्क और भरपेट भोजन कराने का भी इंतजाम सरकार करती है।