परिवहन निगम की अधिकतर बसें कबाड़ हो चुकी हैं। इसका उदाहरण गुरुवार को देखने को मिला, जब गोरखपुर से गोला जा रही बस की छत से बारिश के दौरान पानी टपकने लगा। बचने के लिए लोगों ने छाता लगाकर सफर किया। कुछ यात्रियों ने हंगामा भी किया। गोरखपुर परिक्षेत्र के राप्तीनगर डिपो की बस यूपी 53 एटी 4101 गोला से गोरखपुर के बीच चलती है। सुबह करीब सात बजे रिमझिम बारिश के बीच आगे बढ़ी, लेकिन जैसे ही बारिश तेज हुई तो पहले तो टूटी खिड़कियों से पानी बस के भीतर आने लगा। बस की छत से भी पानी टपकने लगा। जिनके पास छाता नहीं था, वह पूरी तरह से भीग गए।