फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: महामहिम की अगवानी को तैयार है गोरखपुर

Sat, 28 May 2022 05:10 PM IST
vivek shukla वीडियो डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अगवानी के लिए शहरवासी तैयार हैं। शहर के प्रमुख चौराहों को सजाया जा रहा है। गोरखपुर एयरपोर्ट से गीता प्रेस और गोरखनाथ मंदिर तक सड़कें दुरुस्त की जा रही हैं। डिवाइडर का रंग-रोगन कराया जा रहा है। महामहिम सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन सभागार में रुकेंगे। सर्किट हाउस व उसके आसपास का इलाका चमकाया जा रहा है। चार जून को गोरखपुर आ रहे राष्ट्रपति गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह में हिस्सा लेंगे। मंच भी बन रहा है। गीता प्रेस और सर्किट हाउस में स्वागत द्वार भी बनाया जाना है।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें