उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए 9 अप्रैल यानी शनिवार को वोटिंग हुई। मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो गया। वोटिंग शाम 4 बजे तक चली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अपना वोट डाला। इस दौरान यूपी एमएलसी चुनाव में एक वीडियो वायरल हो रही थी यह वीडियो थी बीजेपी सांसद रवि किशन की। अचानक ऐसा क्या हुआ की उन्हें वोट डालने के दौरान दौड़ लगाना पड़ा। इस तरह से उनको दौड़ लगाते देख सभी हैरान हो गए।