फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोरखपुर में लगातार हो रही बारिश, जलभराव ने बढ़ाई शहरवासियों की मुश्किलें

Thu, 15 Sep 2022 05:10 PM IST
vivek shukla वीडियो डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।

गोरखपुर में मंगलवार देर रात से शुरू हुई झमाझम बारिश गुरुवार तक जारी है। बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया है, वहीं शहर के कुछ निचले इलाकों में जलभराव की समस्या खड़ी होने से स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। हालांकि नगर निगम और गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की टीम की सक्रियता से पानी उतनी ही तेजी से निकला भी गया।

बुधवार दोपहर दो बजे तक तक कुछ मोहल्लों को छोड़ ज्यादातर स्थानों से पानी निकल गया। बारिश की वजह से सर्वाधिक परेशानी स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को उठानी पड़ी। बारिश की वजह से देवरिया बाईपास रोड के आसपास के मोहल्लों, मेडिकल रोड, दाउदपुर, गीता प्रेस रोड समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें