फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोरखपुर में घाघरा नदी खतरे के निशान से 95cm ऊपर

Tue, 20 Sep 2022 03:36 PM IST
vivek shukla वीडियो डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।

घाघरा नदी के बाढ़ का पानी सोमवार को गोला तहसील क्षेत्र के गांव कोटिया निरंजन और ज्ञानकोल में घुस गया। इससे मुख्य मार्ग से गांव का संपर्क कट गया है। संपर्क मार्गों पर पानी भरा है। लिहाजा, आने-जाने के लिए नावें लगाई गईं हैं। ग्रामीण व पशुओं को सुरक्षित बंधे पर लाया गया है। फसलें डूब गई हैं। घाघरा खतरे के निशान से 95 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। गोला के साथ ही खजनी तहसील क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ के पानी के घुसने का खतरा है। दूसरी तरफ, रोहिन नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें