गोरखपुर जिले में नौ माह से मौत की बीमारी बने कोरोना वायरस के खिलाफ महा अभियान शनिवार यानी आज से शुरू हो गया है। जिले के छह अस्पतालों में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हो गई है। मुख्य कार्यक्रम जिला अस्पताल में हुआ। यहां पर नगर विधायक डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल, डीएम के विजयेंद्र पांडियन, सीडीओ इंद्रजीत सिंह, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. जनार्दन मणि त्रिपाठी व सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय मौजूद रहे।