फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी फरियाद, बच्चों को दिया चॉकलेट

Mon, 29 Aug 2022 11:53 AM IST
vivek shukla वीडियो डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।

गोरखनाथ मंदिर में सोमवार सुबह आयोजित जनता दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महिला फरियादियों की गोद में बच्चों को देखकर खुद को रोक नहीं सके। पहले बच्चों को गोद में उठाकर उन्हें दुलारा, चाकलेट दिया फिर महिलाओं से प्रार्थनापत्र लेकर उनकी समस्याएं सुनीं।

करीब दो घंटे तक सीएम योगी जनता दर्शन में मौजूद रहे। करीब एक हजार फरियादियों की भीड़ में एक-एक फरियादी तक खुद जाकर उनकी पीड़ा सुनी, उसके बाद त्वरित निराकरण का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने दो टूक कहा, निस्तारण संतुष्टिपरक होना चाहिए ताकि कोई भी फरियादी एक ही समस्या के लिए बार-बार परेशान न हो। इस दौरान उनकी नजर जब फरियादियों की गोद में बैठे मासूमों पर पड़ी तो उनको दुलारा, आशीर्वाद दिया और चॉकलेट देकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें