फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोरखपुर में साफ हुआ रामगढ़ताल की खूबसूरती पर लगा दाग

Sat, 10 Sep 2022 04:55 PM IST
vivek shukla वीडियो डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।

गोरखपुर जिले के पैडलेगंज स्थित बुद्ध द्वार के पास रामगढ़ताल की खूबसूरती पर दाग लगा रही कीचड़ और जलकुंभी आदि की गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने सफाई करा दी है। अब एंट्री प्वाइंट पर भी ताल में पानी की लहरें उठने लगी हैं।
प्राधिकरण ताल के इस हिस्से की सफाई 24 अगस्त से करा रहा था। जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह का कहना है कि दोबारा यहां गंदगी न फैले, इसलिए रोजाना सफाई कराई जाएगी। उधर, चार करोड़ की लागत से रामगढ़ताल किनारे लगाई जा रही रेलिंग का काम भी प्रगति पर है। प्राधिकरण का कहना है कि अगले महीने तक यह काम भी पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें