गोरखपुर मंडल के गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज और कुशीनगर में अग्निपथ योजना का विरोध जारी है। गोरखपुर में छात्रों ने पीपीगंज में यार्ड के अंदर खड़ी ट्रेन और चौराहे पर रोडवेज बस में तोड़फोड़ की। इसके अलावा देवरिया में युवाओं का हुजूम जिला मुख्यालय पर उमड़ पड़ा। युवाओं ने प्रदर्शन करते हुए रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया। हंगामे की सूचना पर काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं कुशीनगर जिले में भी अग्निपथ के विरोध में युवकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शुक्रवार की सुबह छात्रों ने तरयासुजान रेलवे स्टेशन पर एक घंटे तक ट्रेन रोक दी।