देवियों और सज्जनों, फेसबुक... व्हाट्सएप्प की प्रदर्शन तस्वीर यानी की डिसप्ले फोटो बदलने का वक्त आ गया है। जिस तरह से मातृ दिवस (मदर्स-डे), पितृ दिवस (फादर्स-डे) और स्वतंत्रता दिवस (इसे भी अंग्रेजी में ढूंढ रहे हो तो दिक्कत है) पर अपनी माताओं के साथ, पिता के कंधे पर लदे हुए और गाल पर तिरंगे वाली तस्वीरें लगाते हैंं, वैसा ही कुछ इंतजाम हिंदी दिवस के लिए भी सोच लें। क्योंकि किसी विषय का सम्मान करने से ज्यादा ढोल नगाड़े पीटने का रिवाज है।
हिंदी दिवस के बारे में आपको ज्यादा दिलचस्पी है तो एक बार गूगल कर लें। आपकी जानकारी के लिए इतना बता देते हैं कि 14 सितंबर को अपने देश में अपनी ही भाषा का सम्मान किया जाता है। जनता से जब इसके बारे में पूछा गया तो ऐसे जवाब मिले कि सुनने के बाद आप अपने बाल भी नोच सकते हैं।