‘खुशखबर’ में सबसे पहली खबर ये है कि अब बस से सफर करने वालों को किराए में छूट मिलेगी। साथ ही एयरपोर्ट पर सामान की चेकिंग चंद सेकेंड में हो जाएगी। इसी के साथ ये भी बता दें कि अब जम्मू कश्मीर के लोगों को हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलने लगेगी। इसके अलावा एक अच्छी खबर ये है कि गूगल में एक और भारतीय शीर्ष पद की कमान संभालने वाला है।