भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म 'बेगम जान' रिलीज हो गई है। करीब दो साल पहले निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी के निर्देशन में बनी बांग्ला फिल्म राजकहिनी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित रही थी। बेगम जान उसी का हिन्दी रिमेक है। राजकहिनी को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। अब एक फिर श्रीजीत मुखर्जी 'बेगम जान' को लोगों तक लेकर आए हैं। आइए देखते हैं क्या कहती है पब्लिक इस फिल्म के बारे में।