बॉलीवुड के फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'सरकार-3' का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो गया। राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी ये फिल्म सरकार सीरीज की तीसरी फिल्म है, जिसमें अमिताभ बच्चन सुभाष नागरे के अपने किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन 'सरकार' और 'सरकार राज' से ज्यादा एग्रेसिव नजर आ रहे हैँ। अमिताभ के साथ-साथ फिल्म में मनोज बाजपेयी, यामी गौतम, अमित साध और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 7 अप्रैल 2017 को रिलीज होने वाली है।