शाहरुख खान अगले महीने होनेवाले IIFA अवॉर्ड्स में शामिल नहीं होंगे। जहां पूरा बॉलीवुड पहली बार न्यूयॉर्क में IIFA का जश्न मनाने के लिए बैग पैक कर चुका है वहीं दूसरी ओर शाहरुख ने न्यूयॉर्क का टिकट कैंसल करा दिया है। दरअसल, फुटबॉल खेलते वक्त शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन की नाक टूट गई जिसका इलाज अभी चल रहा है। लेकिन, नौबत नाक की सर्जरी तक आ गई है, ऐसे में शाहरुख ने सर्जरी के वक्त अपने बेटे आर्यन के पास रहने का फैसला किया है।