ये बिग न्यूज़ जुड़ी है फिल्म मेकर महेश भट्ट की सुपरहिट फिल्म सड़क की सीक्वेल से। राज़ और जन्नत जैसी सीरीज के फ्लॉप होने के बाद सीनियर भट्ट अब अपना पुरानी फिल्मों में मसाला टटोल रहे हैं। और, इस सीक्वेल में ये मसाला पीसने की जिम्मेदारी ली है महेश भट्ट की छोटी बेटी आलिया ने। और, आलिया के सहारे ही वह रणबीर कपूर को भी दबोचने की कोशिश में हैं, पर मामला इतना आसान नहीं है।