टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बागी-2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म की सक्सेस एन्जॉय कर रहे एक्टर टाइगर ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो दिशा पाटनी के साथ जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। टाइगर और दिशा के डांस का ये वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है जिसे उनके फैन्स बहुत पसंद कर रहे हैं।