बॉलीवुड में इन दिनों अभिनेत्री कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। यह दोनों नौ दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित फोर्ट बरवाड़ा में शादी करने जा रहे हैं। शादी समारोह को प्राइवेट रखा गया है और इसमें परिवार के अलावा कुछ बेहद करीबी लोग ही शामिल होंगे। अब रिपोर्ट्स में सामने आया है कि इन दोनों को एक ओटीटी कंपनी ने शादी की तस्वीरों के लिए बड़ा ऑफर दिया है।