बॉलीवुड की ‘बेबो’ करीना कपूर खान अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। करीना कपूर का ये बर्थडे काफी स्पेशल रहा और इसे स्पेशल बनाया उनके पति सैफ अली खान ने। रात 12 बजे करीना कपूर के मुंबई के घर में पार्टी हुई और इस पार्टी में पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ जिन्होंने करीना का ये बर्थडे बेहद खास बना दिया।