फिल्म पद्मावत के बाद अब फिल्म मणिकर्णिका का विरोध शुरू हो गया है। फिल्म मणिकर्णिका में लीड रोल करनेवाली कंगना रनौट ने विरोध करनेवालों को करारा जवाब दिया। कंगना जोधपुर में फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंची हैं। ऐसी खबरें आई थी कि फिल्म में झांसी की रानी का प्रेम प्रसंग दिखाया गया है जिसे कंगना ने पूरी तरह से नकार दिया।