मशहूर गीतकार और फिल्मकार गुलजार ने आने वाली फिल्म 'कड़वी हवा' के लिए ‘मौसम बेघर होने लगे हैं’ नाम से एक कविता लिखी है जिसे उन्होंने अपनी आवाज भी दी। पूरी कविता बढ़ते हुए प्रदूषण और बदलते हुए मौसम को दर्शाती है। ये कविता उन्होंने नील माधव पांडा के निर्देशन में बनी फिल्म 'कड़वी हवा' पर लिखी है। फिल्म में संजय मिश्रा, रणवीर शौरी और तिलोत्तमा शोम हैं और ये 24 नवंबर को रिलीज होगी, खैर इससे इतर हम आपको सुनवाते और दिखाते हैं ‘मौसम बेघर होने लगे हैं’।