बिग बॉस के बाद से शोहरत की हर दिन नई कहानियां लिख रहीं मशहूर डांसर सपना चौधरी ने आखिरकार अमर उजाला टीवी से खास मुलाकात का समय निकाल ही लिया। इस खास मुलाकात में अमर उजाला संवाददाता पुनीत सिंह को सपना चौधरी बता रही हैं, बिग बॉस के बाद जिंदगी में आए बदलाव, बाउंसर्स को लेकर शुरू हुई नई कंट्रोवर्सी और बॉलीवुड में अपनी सोलो फिल्म की प्लानिंग के बारे में।