फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss House:वो राज जो टीवी पर नहीं दिखते, पहली बार कैमरे के पीछे की सच्चाई| Bigg Boss Real Story

Fri, 03 Oct 2025 01:39 PM IST
प्रतीक्षा पांडेय वीडियो डेस्क अमर उजाला

बिग बॉस के घर के पीछे सबसे अहम जगह होती है पीसीआर और कैमरा रूम। अमर उजाला की टीम जब वहां पहुंची तो साफ दिखा कि शो को लेकर हर सेकंड की मॉनिटरिंग होती है। पीसीआर (प्रोडक्शन कंट्रोल रूम) में कई बड़ी स्क्रीन लगी होती हैं, जिन पर घर के हर कोने का लाइव फीड दिखाई देता है। यहां तकनीकी टीम और डायरेक्टर्स बैठे रहते हैं, जो तय करते हैं कि किस वक्त किस कैमरे का एंगल ऑन एयर जाएगा। दूसरी ओर, कैमरा रूम में लाइन से लगे कैमरे लगातार एक्टिव रहते हैं, जिन्हें ऑपरेटर बिना रुके संभालते हैं। बिग बॉस हाउस में हर गतिविधि इन्हीं कैमरों की नजर में रहती है। यही वजह है कि घर के अंदर का कोई भी पल दर्शकों से छिपा नहीं रह पाता। टेक्निकल सेटअप इतना मजबूत है कि 24 घंटे कंटेंट रिकॉर्ड होकर सुरक्षित रहता है और फिर एडिटिंग टीम उसे एपिसोड में ढालती है। यही सिस्टम शो को सबसे रियल और एंगेजिंग बनाता है। Exclusive

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें