फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन लीक हुई 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा', अक्षय ने फैंस से कहा 'पायरेसी को कहें ना'

Sun, 23 Jul 2017 07:44 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार की आनेवाली फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' ऑनलाइन लीक हो गई है। फिल्म के आनलाइन लीक होने के बाद खिलाड़ी कुमार ने अपने ट्विटर पर एक ट्वीट के जरिए अपने फैंस से पायरेसी के खिलाफ खड़े होने के लिए कहा है। फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की खबरों के बाद अक्षय ने ट्विटर पर एक मैसेज लिखा है। अपने मैसेज में अक्षय ने अपने दोस्तों, फैंस और दर्शकों से अपील की है वे सभी पायरेसी को ‘ना’ कहें। वहीं बॉलीवुड एक्टर्स वरुण धवन, अर्जुन कपूर और नील नितिन मुकेश ने भी पायरेसी के खिलाफ इस लड़ाई में अक्षय कुमार का समर्थन किया है। आपको बता दें कि अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें