एकता कपूर के टीवी शो 'नागिन 3' से मौनी रॉय तो पहले ही बाहर हो गई थी लेकिन अब खबर ये भी आ रही है कि ‘नागिन’ की सीरीज में शेशा और रुचिका का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस अदा खान भी बाहर हो गई हैं। इतना ही नहीं मेकर्स ने अदा के रोल के लिए नई एक्ट्रेस के ऑडिशन भी शुरू कर दिए हैं। दरअसल इसके पीछे की वजह बताई जा रही है कि अदा खान अब निगेटिव रोल नहीं करना चाहती बल्कि स्ट्रॉन्ग और पॉजिटिव रोल के साथ ही कुछ अलग करना चाहती हैं। इसीलिए उन्होंने ‘नागिर 3’ को बाय-बाय कह दिया।