कंगना रनौट ने एक इंटरव्यू क्या दे दिया मानों दुनिया भर का बवाल अपने सिर मोल लिया है। वैसे जो-जो बातें कंगना ने अपने इस टीवी इंटरव्यू में कही थी उसके बाद तो ये सब होना ही था। कंगना पर ताजा ताजा भड़कनेवाले हैं एक्टर आदित्य पंचोली। आदित्य पंचोली ने कंगना को ‘पागल लड़की’ कहते हुए उनपर लीगल एक्शन लेने की बात भी कही।