कमिंग फ्राइडे बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है डायरेक्टर सुजॉय घोष की कहानी-2। फिल्म की लीड एक्ट्रेस विद्या बालन और सुजॉय घोष ने अमर उजाला से की खास बातचीत। कहानी-2 साल 2012 में आई फिल्म कहानी का सीक्वल कहना गलत होगा, क्योंकि विद्या बालन की माने तो कहानी-2 एक फ्रेस कहानी है। फिल्म 2 दिसंबर को रिलीज हो रही है। विद्या बालन के साथ ही फिल्म में अर्जुन रामपाल भी नजर आएंगे।