आखिरकार अमेठी और रायबरेली सीट पर उम्मीदवारों के नामों को लेकर चल रही चर्चा पर आज विराम लग ही गया। जब रायबरेली और अमेठी सीट के उम्मीदवारों के नाम सामने आये। अमेठी से राहुल गाँधी नहीं बल्कि केएल शर्मा स्मृति ईरानी के सामने मैदान में है तो वही रायबरेली सीट से राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे है। 2019 में राहुल गांधी कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली अमेठी सीट से हार गए थे जिसके बाद अब इस सीट को लेकर मंथन चल रहा था की आखिर इस बार कांग्रेस यहाँ से किसे मैदान में उतारेगी।