सऊदी अरब में महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार सुधारवादी कदम उठाए जा रहे हैं। सऊदी में अब महिलाओं को बिजनेस शुरू करने के लिए अपने परिजनों से कोई मंजूरी नहीं लेनी होगी। सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान लगातार महिलाओं के पक्ष में सुधारवादी कदम उठाते रहे हैं। महिलाओं को पहले ही ड्राइविंग और स्टेडियम में फुटबाल मैच देखने के हक मिल चुका है।