दिल्ली के कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र में युधिष्ठिर सेतु पर 17-18 नवंबर की दरम्यानी रात फॉर्च्यूनर कार ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोग घायल हुए, जिनमें से दो की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 105 भी जोड़ दी है। आरोपी चालक की तलाश जारी है।