नई दिल्ली के लक्ष्मीनारायण मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सुबह 4:30 बजे से दर्शनार्थियों के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। मंदिर रात 12 बजे तक खुला रहेगा। गीता भवन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक रासलीला नजर आएगी। कलाकार राधा-कृष्ण व मीरा भजन सुनाएंगे। भक्तिमय दृश्यों व भजनों से दिन भर मंदिर गूंजेगा।