फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में छात्रों को मिलेगा ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप का मौका, जून-जुलाई में होगा आयोजन

Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 13 Apr 2026 10:08 PM IST

डीयू में छात्रों को ग्रीष्मकालीन अवकाश को सदुपयोग करने का अवसर मिलने जा रहा है। डीयू ने वीसी समर इंटर्नशिप स्कीम के लिए छात्रों से आवेदन मांगे हैं। यह इंटर्नशिप कार्यक्रम जून जुलाई के दौरान आयोजित किया जाएगा। इसके लिए छात्र डीयू की आधिकारिक वेबसाइट से 27 अप्रैल तक आवेदन किया जा सकता है। चयनित छात्रों को इंटर्नशिप पूरी होने के बाद स्टाइपेंड के रूप में प्रति माह 11, 576 रुपए प्रदान किये जाएंगे। इसके लिए छात्रों को एक सप्ताह में 20 घंटे काम करना है। इस इंटर्नशिप के लिए सभी नियमित कॉलेज के पहले ओर दूसरे वर्ष के स्नातक ओर स्नातकोत्तर छात्र आवेदन कर सकते हैं। हालांकि अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन करने के पात्र नही होंगे। इस इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को डीयू के विभिन्न कार्यालयों में प्रशासनिक कार्यों को सीखने का अवसर मिलेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें