कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर परिसर और आसपास की खाने-पीने की दुकानों पर नव वर्ष के मौके पर भारी भीड़ देखने को मिली। भीड़ के साथ ही दुकानदारों ने कई खाद्य पदार्थों के दाम भी बढ़ा दिए। आम दिनों में 15–20 रुपये में मिलने वाला ब्रेड पकौड़ा नव वर्ष पर 40 से 80 रुपये तक बिकता नजर आया। इसी तरह पकौड़े की प्लेट 20 रुपये से बढ़कर 50 रुपये, कचौड़ी 20 से 40 रुपये प्रति पीस हो गई। चाय 10 से 20 रुपये और 20 रुपये वाली पानी की बोतल 30–35 रुपये में बेची गई। जूस का गिलास भी 40 से बढ़कर 60–70 रुपये तक पहुंच गया।