फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल छात्रों में बढ़ता मानसिक दबाव, समाधान की पहल

Akash Dubey Updated Tue, 16 Jun 2026 07:28 PM IST

मेडिकल छात्रों में बढ़ते तनाव, अवसाद और आत्महत्या के मामलों को देखते हुए इंडियन साइकियाट्रिक सोसाइटी (आईपीएस) ने एक विशेष सब-कमेटी का गठन किया है। समिति छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए सुझाव तैयार करेगी। विशेषज्ञों के अनुसार लगातार पढ़ाई, परीक्षाओं का दबाव, लंबी ड्यूटी, नींद की कमी और प्रतिस्पर्धा मानसिक समस्याओं के प्रमुख कारण हैं। आईएचबीएएस के वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. ओम प्रकाश ने कहा कि समय पर काउंसलिंग, पारिवारिक सहयोग और सकारात्मक शैक्षणिक माहौल से इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। समिति मेडिकल कॉलेजों में काउंसलिंग सेंटर और हेल्पलाइन शुरू करने पर जोर दे रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें