फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: करोड़ों के फ्लैट, फिर भी पानी को तरस रहे लोग

Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 25 May 2026 09:18 PM IST

दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज के सेक्टर-बी, पॉकेट-9 स्थित रॉक व्यू अपार्टमेंट डीडीए फ्लैट्स के निवासी पानी जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। मजबूरी में लोगों को दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर मंगाने पड़ रहे हैं। तीन से पांच करोड़ रुपये कीमत वाले फ्लैट में रहने वाले लोगों लोगों का कहना है शिकायतों, जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के बावजूद हालात नहीं बदले। सोसाइटी में सबसे बड़ी समस्या पानी की है। यहां पानी की सप्लाई सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से होती है। बी-9 अपर हिल पर स्थित होने से यहां तक पानी का प्रेशर बहुत कम पहुंचता है। निवासियों के अनुसार दिन में केवल एक बार करीब एक से डेढ़ घंटे के लिए पानी मिलता है। बी-9 तक पर्याप्त प्रेशर पहुंचने में 15 से 20 घंटे लग जाते हैं। इससे लोगों को भारी परेशानी होती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें