साकेत कोर्ट के पास पार्क में टहल रही उत्तर-पूर्व (नॉर्थ-ईस्ट) की दो युवतियों से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आनन-फानन में एक-एक कर चार नाबालिगों को दबोच लिया है। पुलिस दावा कर रही है कि इन लड़कों ने ही दोनों महिलाओं से छेड़छाड़ और मारपीट करने के अलावा नस्लीय टिप्पणी की थीं। हालांकि जिन दो युवतियों से छेड़छाड़ की बात की जा रही थी, उनमें से एक असम की रहने वाली है और ट्रांसजेंडर है। रविवार को मणिपुर की रहने वाली अपनी वकील दोस्त से मिलने साकेत कोर्ट के पास आए थे। इस बीच आरोपी लड़कों ने पहले असम की रहने वाली ट्रांसजेंडर पर अश्लील टिप्पणी करना शुरू किया।