साउथ दिल्ली के नेब सराय इलाके के देवली में पति-पत्नी और बेटी की हत्या के बाद इलाके के लोग सहमे हुए हैं। गांव के लोग अपने घरों मे रहकर वहां की चहलकदमी देख रहे हैं। घटना स्थल मे जांच करते फोरेंसिक टीम और पुलिसकर्मी। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि राजेश का बेटा सुबह 5:00 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था, जब वह घर आया तो मां-बाप और बहन के शव पड़े थे। तीनों की हत्या हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि आज इनकी शादी की सालगिरह थी। राजेश आर्मी से रिटायर थे।