फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली धमाका: अब तक नौ की मौत, कई घायल, कई गाड़ियां जलकर राख

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक कार में जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 लोग घायल हुए हैं। बताया जाता है कि धमाके के साथ कार धू-धू कर जलने लगी। यह ब्लास्ट लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर एक के पास हुआ। इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल की सात गाड़ियां घटनास्थल की ओर रवाना हो गईं। बताया जाता है कि ब्लास्ट की वजह वहां खड़ी कई गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। ब्लास्ट किस वजह से हुआ यह अभी साफ नहीं है। एसएफएल की टीम और दिल्ली पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें