फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला: झारखंड पवेलियन बना दर्शकों के लिए खास आकर्षण, लगी कोल माइन्स की प्रदर्शनी

राहुल तिवारी Updated Tue, 18 Nov 2025 05:29 PM IST

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड पवेलियन इस बार दर्शकों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है। यहां राज्य की प्राकृतिक संपदा, वन उत्पादों और पारंपरिक कला को एक ही छत के नीचे अनोखे अंदाज में प्रदर्शित किया गया है। पवेलियन में लगी कोल माइन्स की प्रदर्शनी लोगों को झारखंड की खनन विरासत से रूबरू कराती है। कोयले की परतों, खनन तकनीकों और माइनिंग सुरक्षा को दिखाने वाले मॉडल बच्चों और युवाओं में विशेष जिज्ञासा पैदा कर रहे हैं। इसके साथ ही वॉर्म सिल्क के लाइव इंसेक्ट देखने का मौका भी आगंतुकों को रोमांचित कर रहा है। तसर और कोसा रेशम के लिए प्रसिद्ध झारखंड में यह कीट कैसे कोकून बनाता है और उससे रेशम तैयार होता है। यह पूरा चरण लाइव डेमो के जरिए बताया जा रहा है, जिससे मेले में आए लोग पारंपरिक रेशम उत्पादन की वास्तविक प्रक्रिया समझ पा रहे हैं। पवेलियन में लाख की चूड़ियां और हैंडमेड ज्वेलरी खरीदने लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कारीगर मौके पर ही चूड़ियों को आकार देते नजर आते हैं, जबकि रंग-बिरंगी जनजातीय ज्वेलरी विशेष रूप से महिलाओं को आकर्षित कर रही है। झारखंड के शिल्प, संस्कृति और प्राकृतिक संपदा की यह जीवंत झलक पवेलियन को मेले का प्रमुख आकर्षण बना रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें