फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों के निरीक्षण को लेकर बनाई चार टीम

दिल्ली सरकार के अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति को लेकर निरीक्षण होगा। इस संबंध में शुक्रवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आदेश जारी किया है। 31 सरकारी अस्पतालों के निरीक्षण को लेकर विभाग ने चार टीम गठित की है। प्रत्येक टीम को सात-आठ अस्पतालों के निरीक्षण का जिम्मा सौंपा गया है। आदेश के अनुसार निरीक्षण के दायरे में डॉक्टरों, पैरामेडिकल और सहायक स्टाफ की उपस्थिति, ओपीडी-आईपीडी सेवाएं, इमरजेंसी और आईसीयू की कार्यप्रणाली, दवाओं व उपकरणों की उपलब्धता, साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण, मरीजों की शिकायत निवारण व्यवस्था, डायग्नोस्टिक सेवाएं और बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट जैसे बिंदुओं को शामिल किया गया है। प्रत्येक टीम में एक विशेष सचिव, एक उप सचिव और सेक्शन अधिकारी शामिल होंगे जो हर सप्ताह निर्धारित अस्पतालों का दौरा करेंगे। निरीक्षण टीम को दौरे के बाद जियो-टैग्ड तस्वीरों के साथ रिपोर्ट तैयार करनी होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें