रोहिणी जेल में बंद कैदियों की खैर नहीं है। जेल से गिरोह चलाने वाले गैंगस्टर अब मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। यहां जैमर लगाने का इंतजाम किया जा रहा है। इससे अंदर इस्तेमाल होने वाले मोबाइल फोन पूरी तरह से ठप हो जाएंगे। दिल्ली के अन्य दो जेलों तिहाड़ और मंडोली में पहले से जैमर लगे हुए हैं, जबकि रोहिणी जेल में एक भी जैमर नहीं है। ऐसे में तलाशी अभियान के दौरान रोहिणी जेल में अन्य जेलों के मुकाबले मोबाइल फोन की जब्त हो रहे हैं। जिसको लेकर जेल प्रशासन ने रोहिणी जेल में भी जैमर लगाने का फैसला किया है।