दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने आर्थिक पिछड़ा वर्ग (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के मरीज को दवा उपलब्ध न कराने पर निजी अस्पताल से जवाब मांगा है। इस संबंध में महानिदेशालय ने सेंट स्टीफन अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिखा है। अस्पताल पर मरीज को 918 रुपये की दवा न उपलब्ध कराने का आरोप है।