पश्चिम जिला में वाहन चोरी की ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाश हबीब खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वाहन चोरी के 11 मामलों में शामिल पाया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक वाहन समेत तीन वाहन बरामद कर तीन मामलों को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य वाहनों की बरामदगी का प्रयास कर रही है।